फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लब ग्रैंड राजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। रोटरी क्लब ग्रैंड जीएमसी राजोेरी में भर्ती कोविड रोगियों के परिचारकों की मदद के लिए और उन परिवारों के लिए आगे आया है। जो अपना खाना नहीं बना पा रहे हैं। क्लब के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने शुक्रवार से इस उद्देश्य के लिए लंगर सेवा शुरू की और प्रतिदिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष लोकेश बख्शी ने कहा कि जीएमसी राजोेरी में भर्ती मरीजों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां भर्ती कई पॉजिटिव दूसरे क्षेत्रों से हैं, और भोजन का प्रबंधन करने में असमर्थ हैं। भोजन बुक करने के लिए क्लब ने दो फोन नंबर 9419170387 और 7006121977 जारी किए हैं। इन फोन पर सुबह 10 बजे तक बुक करना होगा। शाम तक खाना पहुंचाया जाता है। वर्तमान में क्लब के दर्जनों सदस्य और स्वयंसेवक जीएमसी राजोेरी में खाना पहुंचा रहे हैं। प्रधान बख्शी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 170 परिचारकों के लिए खाना भेजा जा रहा है, जिसके और बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि वायरस से संक्रमित कई लोगों को भर्ती किया जा रहा है। अगर स्थिति की मांग होती है तो हम लंगर सेवा का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। बख्शी ने कहा कि वे इसे समाज की सेवा करने के अवसर के रूप में देखते हैं।
आयुष विभाग ने शिविर लगाकर दवाइयां वितरित कीं
सुंदरबनी। राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को आयुष विभाग की तरफ से शिविर लगाकर 400 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां वितरित की गईं। लोगों को जागरूक करते हुए डॉ. भारत भूषण शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग की ओर से मिले निर्देश के अनुसार लोगों को दवाइयों का वितरण करने के साथ-साथ उन्हें कोविड-19 इंफेक्शन होने पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से लोगों को टीकाकरण के संबंध में भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें