सुंदरबनी। सुंदरबनी में सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगोें की मौत हो गई। जबकि 32 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में अभी भी कोरोना संक्रमण की दहशत बनी हुई है। हालांकि काफी दिनों बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में दो दिन से गिरावट दर्ज हुई है। जो एक राहत है, लेकिन सोमवार को एक साथ दो मौतें होने से लोगों में दहशत है। सोमवार को उपजिला सुंदरबनी के गांव कांगड़ी के एक बुजुर्ग तथा कालीडब्ब सलेरी के एक युवक को कोविड-19 के इलाज के लिए कुछ दिन पूर्व कोविड अस्पताल राजोरी में दाखिल कराया गया, सोमवार को दोनों की मौत हो गई। वहीं सुंदरबनी प्रशासन की ओर से कोविड-19 के तहत एसओपी पर अमल करते हुए दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।