राजोरी। आरएसएस ने जीएमसी राजोेरी में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के परिजनों की मदद के लिए और उनको खाना पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।
जानकारी के अनुसार आरएसएस के स्वयंसेवकों ने बुधवार से इस उद्देश्य के लिए लंगर सेवा शुरू की। बताया जा रहा है कि जीएमसी में भर्ती मरीजों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा है क्योंकि कई संक्रमित रोगी बाहरी क्षेत्रों से हैं और भोजन का प्रबंधन करने में असमर्थ हैं। लंगर भोजन बुक करने के लिए संघ द्वारा जारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर खाने के लिए फोन पर सुबह 10 बजे तक बुक करना होगा। शाम तक खाना पहुंचाया जाता है। संवाद