फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोनासंक्रमित 4 लोगों की मौत 175 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोराजोरी। राजोेरी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जीएमसी राजोेरी में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 4 लोगों की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 79 पहुंच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीएमसी राजोेरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थन्नामंडी के 75 वर्षीय एक व्यक्ति और नौशेरा के 65 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान सुबह करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। वहीं जीएमसी में भर्ती मंजाकोट के 24 वर्षीय युवक ने भी कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर देर शम करीब 8 बजे कालाकोट निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से जीएमसी में मौत हो गई।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार तीनों के अंतिम संस्कार कोविड-19 एसओपी का पालन करके किए गए हैं। उधर बुधवार को कोरोना संक्रमित 175 नए मामले सामने आए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ठाकुर शेर सिंह के अनुसार जो 175 मामले सामने उनमें से कोई भी यात्रा हिस्ट्री वाला नहीं है और सभी स्थानीय लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं। एडीएम के अनुसार कालाकोट से 62, सुंदरबनी से 37, राजोरी से 31, दरहाल से 26, नौशेरा से 15 और कोटरंका कंडी से 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कांटेक्ट ट्रेेसिंग और सैंपलिंग करना और सैनिटाइज करने का सिलसिला युद्ध स्तर पर जारी रखा है। जहां-जहां पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, उनके संपर्क में सभी लोग के कोरोना सैंपलिंग की जा रही है। तभी इतने अधिक संख्या में राजोरी में कोरोना पॉजिटिव की मामले सामने आ रहे हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार से राजोरी में सैंपलिंग की जा रही है। उससे जो मामले सामने आ रहे हैं उससे उम्मीद की जा सकती है कि बहुत जल्द राजोरी कोरोना मुक्त हो जाए क्योंकि जितनी जल्दी पॉजिटिव लोग सामने आएंगे उनको आइसोलेट करके कोरोना को कम्यूनिटी स्प्रेड से रोक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें