फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में दूसरे दिन भी रूक-रूक कर बारिश होती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे गेहूं की तैयार फसल को नुकसान हुआ। हालांकि क्षेत्र में दो तीन दिन से हो रही बारिश के बाद किसानों ने गेहूं की तैयार फसल की कटाई करना बंद कर दी थी। जो कटाई बारिश के शुरू होने से पहले कर दी थी, उसको बारिश से काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अब उनकी फसलें पूरी तरह से तैयार है। इस बार उन्हें गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन बिना जरूरत के बारिश होने से उनकी फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। अगर आने वाले दो तीन दिन और इसी प्रकार से बारिश जारी रहती है तो उनकी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें