फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में चार घंटे के लिए आधी दुकानें खुलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कोरोना कर्र्फ्यू में ढील मिलने पर सोमवार को सुंदरबनी बाजार की आधी दुकानों को सुबह आठ बजे से बारह बजे तक खोलने की छूट दी गई। हालांकि दुकानों को खोलने की अनुमित देने का पहला दिन होने पर बहुत से दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। लोगों को भी दुकानों के खुलने की जानकारी नहीं रहने के कारण लोग भी कम संख्या में बाजार आए। मंगलवार से प्रशासन की ओर से जो दुकानें आज बंद थीं। उन्हें बारह बजे तक खोलने की अनुमति होगी। वहीं कोरोना कर्र्फ्यू के बढ़ने के साथ ही लोगों ने भी इसका पालन किया। बाजार में वही लोग आए जिन्हें बाजार आने की जरूरत हुई। संवाद
विज्ञापन

कोरोना कर्र्फ्यू के कारण गेहूं की फसल कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर
सुंदरबनी। इन दिनों गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। अब जब किसानों को गेहूं की कटाई कराने के लिए मजदूरों की जरूरत है। तो कोरोना कर्र्फ्यू के कारण अधिकतर मजदूर घरों को चले गए हैं। इस कारण अब किसानों को गेहूं फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने के कारण गेहूं की कटाई कराने में दिक्कतें आ रही हैं। अगर कहीं कोई मजदूर मिलता भी है तो किसानों की मजबूरी को देखते हुए आठ से लेकर एक हजार रुपये तक की दिहाड़ी मांग रहे हैं। जो किसान देने में असमर्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें