सुंदरबनी। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी लोगों ने घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया। हालांकि पुलिस तथा सिविल प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों तथा सुंदरबनी नगर में दाखिल होने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाकर पालन कराया गया। राजोरी प्रशासन की ओर से जिलेभर में कोरोना कर्फ्यू को दस मई सुबह आठ बजे तक बढ़ा देने के निर्णय के बाद अब आम लोगों की परेशानियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि जरूरी सेवाओं खाने पीने के सामान फल सब्जियों के भी कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद रहने से लोगों की परेशानियों का बढ़ना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि इस समय सरकार का सहयोग करके कोरोना से मुक्ति पाने में सफलता हासिल करनी है।