फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे आवशयक वस्तुओ को छोड़ अन्य सभी दुकाने ओड इवन बेसिस पर खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते व कोरोना को कम्यूनिटीज स्प्रेड से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार श्रवण ने बुधवार को आदेश जारी कर राजोरी में ऑड इवन बेसिस पर दुकानें खोलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में रात को 10:00 से सुबह के 6:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि शहर व आसपास के अलावा जिले के अन्य इलाकों में आवश्यक वस्तु वाली दुकानें यानी के दूध दही, केमिस्ट, फल सब्जी आदि की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें ऑड इवन बेसिस पर सुबह 8 से शाम के 8 बजे तक ही खोली जाएंगी। इसके अलावा रविवार को मात्र आवश्यक वस्तु वाली दुकानें ही खोली जाएंगी। डीएम ने कहा कि जो भी लोग बाजार में सामान खरीदने आते हैं वो मास्क पहनकर आएंगे और हर दुकानदार के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा जिले भर में कहीं भी किसी प्रकार के कार्यक्रम में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है । इससे अधिक लोग किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। किसी की मृत्यु के संस्कार में या जनाजे में जाने वालों को भी 20 की ही अनुमति दी गई है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन व पुलिस का सहयोग दें ताकि बिना बल के ही इस महामारी पर अंकुश पाया जा सके। वहीं डीएम ने पुलिस को भी कड़े निर्देश दिए कि है कि वह ऑड इवन दुकानें खुलने , कर्फ्यू को सख्ती से लागु करने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें