सुंदरबनी। कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की दिक्कतें बढ़ना शुरू हो गई हैं। सुंदरबनी में तीन-चार दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी रही है। हर दिन एक दर्जन से ऊपर संक्रमित की पुष्टि हो रही है। ऐसे मे लोगों के लिए दिक्कतों का बढ़ना स्वाभाविक है।
सोमवार को भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण के 12 और मामलों की पुष्टि हुई, जिससे सुंदरबनी से ही कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 50 से पार हो चुका है। कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी और इस पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले आदेशों का के बाद अब विवाह समारोहों पर एक बार फिर से विपरीत असर पड़ सकता है। क्योंकि पिछले तीन माह से भी ज्यादा समय से विवाह शादी के बंद रहने के बाद अब 24 अप्रैल से नए मुहूर्त शुरू होने वाले हैं। तो कोरोना संक्र मण के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन की ओर से जारी निर्देश ने लोगों की उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया है। क्योंकि बीते एक वर्ष से कोरोना के दौर के कारण बहुत ऐसे लोग थे, जिन्होंने बच्चों की शादियां स्थगित कर दी थीं और अब वह पूरी शान से शादी समारोह का आयोजन करने की तैयारी में थे, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने लोगों के लिए फिर से दिक्कतें बढ़ा दी हैं। क्योंकि एक बार फिर से लोगों को सौ के करीब मेहमानों को बुलाकर शादी समारोह का आयोजन करना पडे़गा ।