फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में जीएमसी के एक विशेषज्ञ डॉ सहित कोरोना संक्रमित 34 नए मामले सामने

विज्ञापन
राजोरी में बाहर से आने वालों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित में वृद्धि हर रोज देखने को मिल रही है। सोमवार को जीएमसी राजोरी के एक विशेषज्ञ डॉ. सहित जिले के विभिन्न इलाकों से 34 नए संक्रमित सामने आने से जिले में सक्रिय मामले 216 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को 34 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। उनमें से सबसे अधिक पॉजिटिव मामले एक बार फिर जिले की सुंदरबनी तहसील से 12 सामने आए हैं। सुंदरबनी के देवली गांव जिसको पहले ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, वहां से सोमवार को नए 7 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मंजाकोट से 12, दारहाल में 3, कालाकोट में 2 और नौशेरा में एक पॉजिटिव आया है। जिले के बाहरी इलाकों से राजोेरी जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी सैंपलिंग करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। डीसी राजेश कुमार शवन के निर्देश पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर विशेष टीमों ने वाहनों को रोककर लोगों की पहचान कर ऐसे लोगों की सैंपलिंग की, जो बाहरी इलाकों से राजोरी में प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें