फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों का किया टेस्ट

विज्ञापन
नौशेरा के डिग्री कॉलेज में टेस्ट के लिए लाइन में खड़ी छात्राएं। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को शिविर लगा कर कोविड-19 के टेस्ट किए गए। वीरवार को कॉलेज के प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे कॉलेज में हलचल मच गई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राचार्य सुरेंदर शर्मा ने बीएमओ डॉ. सतपाल तथा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन से आग्रह कर कॉलेज में शिविर लगवाकर छात्र-छात्राओं, स्टफ सदस्यों लगभग 150 टेस्ट किए गए। लाइब्रेरी, लेबोरेटरी समेत विभिन्न कक्षाओं में सैनिटराइज किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की तरफ से बताया कि वीरवार को जब हमें पता चला कि कॉलेज के प्रोफेसर पॉजिटिव आए हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को कैंप लगाकर बच्चों, स्टाफ सदस्यों की सैंपलिंग की गई। इनमें एक चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी को पॉजिटिव पाए जाने पर उपजिला अस्पताल भेजा गया है। हिदायत दी गई कि वह परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग कराए। जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक स्कूल न आए।
विज्ञापन

बीएमओ डॉक्टर सतपाल ने बताया कि कुल 268 टेस्ट की गई है, जिनमें से डिग्री कॉलेज का एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। 150 के रेपिड टेस्ट कि ए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें