फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में लॉकडाउन का दिखा असर

विज्ञापन
राजोरी में लॉकडाउन के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
राजोरी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा देखते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के लगाए हुए लॉकडाउन का संपूर्ण असर शुक्रवार को देखने को मिला।
विज्ञापन

राजोरी ओल्ड टाउन के साथ-साथ गुज्जर मंडी, खेवरा, पंजा चौक, सिलानी, जवाहर नगर आदि बाजारों में दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी हर प्रकार की दुकान बंद रहीं। सड़कों पर मात्र निजी वाहनों को ही चलते हुए देखा गया और यात्री वाहनों पर भी रोक लगी रही। खासकर शहर के मुख्य बाजार में दुकानें आदि बंद होने से संपूर्ण सन्नाटा छाया रहा और लोग कोरोना से बचने के लिए अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे। दिनभर पुलिस का वाहन लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के निर्देश देता नजर आया और साथ ही चौक चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा भी देखने को मिला। बता दें कि राजोरी म्यूनिसिपल कारपोरेशन के अंतर्गत पड़ने वाले वार्ड नंबर-6 को छोड़, वार्ड नंबर-1 से लेकर 5 और वार्ड-7 से लेकर 12 तक कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए डीएम ने वीरवार रात सभी वार्डों में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें