फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सक्रंमित मरीजों की लगातार बढती संख्या से बढ रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । सुंदरबनी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पिछले दस दिनों के दौरान कोई दिन खाली नहीं गया, जिस दिन दो चार पांच कोरोना संक्रमित मरीज नहीं आए हों, लेकिन शनिवार को किए गए टेस्टों की रिपोर्ट में सिर्फ उपजिला सुंदरबनी से ही 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में दहशत ओर भी बढ़ गई है, जिससे अब लोग पहले से भी ज्यादा परहेज करने लगे हैं, और घरों से बाहर बगैर किसी काम के नहीं निकल रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई सभी एसओपी का पालन कराने के लिए पूरी तरह से निगरानी की जा रही है, जिसमें उपजिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के बिना घरों के बाहर न निकलने पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें