नौशेरा में बंद पड़ी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा।
नौशेरा।- पंजाब नेशनल बैंक की शाखा शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रही। बैंक का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को बैंक बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि अन्य कर्मचारियों के टेस्ट कराने के लिए प्रशासन ने हिदायतें दीं। शाखा प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंक को खोल दिया जाएगा। संवाद