सुंदरबनी । उपजिला तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बारिश न होने के कारण क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान होने के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। इस समय क्षेत्र में किसानों द्वारा अगले सीजन के लिए सब्जियों के साथ-साथ मक्की तथा दालों की फसलों को भी बारिश की बहुत जरूरत है, लेकिन दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण बढ़ती उमस भरी गर्मी तथा फसल के सूखे की चपेट में आने के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं। वहीं किसान राम पाल, काका राम कृष्ण लाल, कमल राज, केवल कृष्ण आदि का कहना है कि अगर आने वाले तीन-चार दिन तक क्षेत्र में बारिश नहीं होती है तो फसलों को काफी नुकसान होगा, जिससे किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार की गई दालों तथा मक्की की फसलों की पैदावार में कमी आ सकती है।