सुंदरबनी। पंचायत बलशामा में तहसीलदार ने जनसंपर्क अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर 458 डोमिसाइल प्रमाणपत्र बांटे । तहसीदार जितेंद्र सिंह तथा नायब तहसीलदार सर्कल अजयपाल सिंह ने गांव बलशामा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सरकार की ओर से शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बलशामा पंचायत के 458 लोगों को मौके पर डोमिसाइल प्रमाणपत्र का वितरण किया। संवाद