फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में कोरोना सक्रंमन से हुई तीसरी मौत लोगों में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से संक्रमण के लिए रैपिड टेस्ट करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। तो हर रोज दर्जनों केस कोरोना संक्रमण के आ रहे हैं। वहीं दस दिन के दौरान क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से तीसरी मौत हो गई है। बुधवार सुबह कुल्लडब्बी गांव में 60 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उक्त महिला पहले से बीमार चल रही थी। उसके परिजनों में मंगलवार को उसका कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर में ही आईसोलेट कर दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के लिए जारी की गई तमाम एसओपी को बहाल रखते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें