फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरहाल में भालू के हमले में चार घायल

विज्ञापन
भालू के हमले में घायल अस्पताल में उपचारधीन।
विज्ञापन
राजोरी। दरहाल तहसील के गांव चौकीयान में एक भालू के हमले में चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद शाबिर, मोहम्मद शरीन, नियाजुल्लाह और मोहम्मद इकबाल निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। तभी एक भालू झाड़ियों से बाहर निकला और उन पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद भालू जंगल में भाग गया। पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और भालू की तलाश शुरू कर दी है, जबकि घायलों को इलाज के लिए दरहाल के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें