नौशेरा में बाजार बंद होने से पसरा सन्नाटा।
नौशेरा। कोरोना पॉजिटिव के मामलों पर व्यापार मंडल सुभाष कपूर और सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी एडीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि अब बाजार खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने पांच दिन बंद की काल को कामयाब बनाया है और इस महामारी पर एकजुटता दिखाई। सोमवार को बाजार खोल दिया जाएगा। दुकानदारों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है। संवाद