राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है। 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस से चार लोगों की मौत होने से राजोरी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है।
एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार 24 घंटे में राजोरी में कोरोना से जो चार मौतें हुई हैं उनमें एक नौशेरा से है, एक थन्नामंडी से, एक दरहाल से और व्यक्ति कालाकोट के मोगला से कोरोना का शिकार बना है। एडीसी के अनुसार कोरोना से मरने वाले सभी का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।