शहर की शिव मार्केट के लोगों के लंबित मांग हुई पूरी जलनिकासी के काम को शुरू करवाते पार्षद
राजोरी। शहर के शिव मार्केट के लोगों की मांग उस समय पूरी हुई, जब वहां जलनिकासी का कार्य शुरू किया गया। पार्षद संजय शर्मा ने शुक्रवार को जल निकासी कार्य का उद्घाटन किया और काम शुरू कराया।
पार्षद ने बताया कि शिव मार्केट के लोगों की मांग थी कि सड़क के बीच ड्रेनेज बनाई जाए ताकि घरों से निकलने वाला गंदा पानी और वर्षा का पानी लोगों के घरों और दुकानों में न घुसे और नालियों में बहे। मांग को उस समय हरी झंडी मिली जब पीडब्ल्यू ने 30 लाख रुपये की लागत वाले टेंडर का काम शुरू कराया। पार्षद ने बताया कि इससे पहले बारिश होने पर सारा पानी लोगों की दुकानों में या घरों में घुस जाता था, जिसके चलते लोग को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं शिव मार्केट में कोई ड्रेनेज न होने के चलते आम राहगीरोें और उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते दुकानदारों का काम भी प्रभावित होता था।