फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बसाए थे रोहिंग्या: कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बसाए थे रोहिंग्या: कुलदीप
विज्ञापन

नौशेरा। भाजपा नेता और पहाड़ी बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलदीप राज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का खामियाजा देशवासी भुगत रहे हैं। कांग्रेस ने ही रोहिंग्याओं को बसाया था। अब उन्हें निकालने का काम जम्मू से शुरू किया जा रहा है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचा है।
गुप्ता ने कहा की केंद्र सरकार ने सेना को आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाकर उसे और मजबूत किया है। पूरी दुनिया में कोरोना की वैक्सीन भारत उपलब्ध करवा रहा है। इसका श्रेय केंद्र सरकार को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ही प्रदेश से अनुच्छेद 370 को हटाया। भाजपा का प्रयास है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापिस लिया जाए। उन्होंने कहा कि परिसीमन को काम पूर होने के बाद वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसमें सात सीटें बढ़ाई जाएगी। इसके बाद नौशेरा को जिला का दर्जा दिए जाने की जायज मांग को रखा जाएगा। मौके पर संजीव दत्ता, प्रीति गुप्ता, मोहम्मद अफजल, सोनू गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें