राजोरी। कोविड महामारी के इस दौर में भारतीय सेना स्थानीय लोगों के बीच कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाकर बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने की दिशा में बहुत योगदान दे रही है। कोविड से संबंधित मुद्दों पर एक मजबूत संदेश फैलाने के लिए समोट में सेना ने टीकाकरण पर जागरूकता और कोविड से बचाव पर बच्चों के लिए एक ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के कंडी-कोटरांका, बुद्धल, खवास और दरहाल, चासाना, मामनकोट के क्षेत्रों के 45 लड़कों और 27 लड़कियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने घरों से सक्रिय भागीदारी की और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी रचना को ऑनलाइन पोस्ट किया। इस प्रतियोगिता में बुद्धल की संदेशा देवी ने पहला, मोहम्मद हसीब ने दूसरा और दरहाल की हीराद फातिमा ने तीसरा स्थान पाया।