फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में उमर पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज की एनसीसी इकाई ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव और आईक्यूएसी के साथ "लॉकडाउन के दौरान शारीरिक गतिविधियों, प्रशिक्षण का महत्व" विषय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेता जीडीसी के विद्यार्थी ही हैं। इसमें पहला स्थान उमर महमूद को, दूसरा स्थान शिखा को और तीसरा स्थान हरप्रीत सिंह को मिला। तीनों विजेताओं को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में किया गया और प्रो. जोगिंदर सिंह, समन्वयक आईक्यूएसी डॉ. अखिल खजूरिया और शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग के प्रमुख की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें