दो दिन से संचार सेवाएं ठप होने से नाराज पुंछ डेवलपमेंट फ ोरम के सदस्यों ने बीएसएनएल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बीएसएनएल की बार-बार सेवाएं ठप होने की जांच करवाने की मांग की है। बुधवार देर शाम करीब चार बजे नगर के बस अड्डे के पास स्थित बीएसएनएल की एक्सचेंज और कार्यालय के बाहर पुंछ डेवलपमेंट
फोरम के सदस्य संगठन के प्रधान निश्चल शर्मा, सुनील कु मार, राकेश कुमार की अगुवाई में एकत्र हुए जहां पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग का पुतला फूंका।