केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
जिला अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पेचिश, उल्टी, पेट दर्द, अपच के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों का मानना है कि मूसलाधार बारिश के बाद जमीन में समा जाने वाला पानी ही बीमारी का असली कारण है। दूषित पेयजल का प्रयोग करने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की बात करें तो पिछले तीन दिनों में दर्जनों मरीज जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। अधिक मामले पेचिश व उल्टी के सामने आ रहे हैं।पहाड़ी इलाकों में भी मामले सामने आ रहे हैं।
बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल कोटरंका आदि तहसीलों के अस्पतालों में हर रोज मरीज पहुंचने के समाचार मिल रहे हैं। वहीं मरीजों के उपचार के साथ उबला हुआ पेयजल प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सक विशेषज्ञ डा. जमील खान के अनुसार बचने के लिए लोगों को उबला हुआ पेयजल प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा पेयजल में क्लोरीन की गोलियंा डाल कर भी पेयजल को पीने योग्य बनाया जा सकता है। जिला मास मिडिया अधिकारी डा. सादिक खान ने बताया कि सभी अस्पतालों में क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध हैं।
दूषित पेयजल के प्रयोग से होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महामारी से बचने के लिए लोग उबला हुआ पेयजल व क्लोरीन की गोलियों वाला पेयजल प्रयोग करें। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनीस का कहना है कि जिला अस्पताल मे पहुंच रहे मरीजों को अधिक ग्लूकोज लग रहा है। मरीजों के उपचार के
साथ उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।