फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर टायर जला कर किया हंगामा

Wed, 19 Nov 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर (16 ) को मंगलवार को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट ले जाते समय बच्ची के परिवार वालों ने सड़क जाम कर रास्ता रोका और आरोपी को पीटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीच सड़क टायर जला कर परिवार वालों ने हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एसएचओ राजोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी किशोर को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट ले जा रही थी।

पहले से ही पीड़ित बच्ची के परिवार वाले सलानी पुल जाम कर बैठे थे। जैसे ही पुलिस की जिप्सी सलानी पुल पहुंची, परिवार वालों ने रास्ता रोक कर आरोपी को जिप्सी से बाहर निकालने का प्रयास किया। सड़क के बीच टायर जला कर परिवार वालों ने पुलिस के चंगुल से आरोपी को छीन कर पीटने का प्रयास किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसी तरह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने मौके पर परिवार वालों  को शांत करवाया। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बाद बाद एक 16 वर्षीय किशोर ने कबाड़ देने के बहाने घर में बुला कर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें