जिले की थन्नामंडी तहसील में दो परिवारों के बीच भूमि विवाद में दो महिलाएं घायल हो र्गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज और उसके पड़ोसी मोहम्मद शब्बीर के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे दोनों परिवारों में किसी बात पर मारपीट हो गई। मोहम्मद शब्बीर ने अपने भाई प्रवेज अहमद के साथ मिल कर ताज के घर पर हमला कर दिया। जिससे ताज की पत्नी शबनम नाज और उसकी बहू गुलशन अख्तर घायल हो गईं। घायल महिलाओं को क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के बाद मोहम्मद ताज और उसके परिजनों ने थन्नामंडी राजोरी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और महिलाओं पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अब्दुल हमीद चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस मारपीट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।