राजोरी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महमूद चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें एक पीठ का गठन किया गया। महमूद चौधरी की अध्यक्षता में बेंच की अध्यक्षता सुरिंदर कुमार थापा सचिव डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए) ने की।
तहसील स्तर पर भी इसी तरह की बेंचों का गठन किया गया। इनकी अध्यक्षता संबंधित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों ने की। मुकदमे से पहले और मुकदमे के बाद के कुल 1442 मामलों को लिया गया। इनमें से 476 मामलों का निपटारा कर दिया गया। मुआवजे के रूप में 9234484 रुपये प्रदान किए गए। वहीं एमएसीटी के तहत लिए गए 36 मामलों में से 25 का निपटारा किया गया और 8499000 की राशि मुआवजे के रूप में प्रदान की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के प्रतिनिधियों, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं, बार सदस्यों, पीएलवी, स्टाफ सदस्यों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संवाद