राजोरी। सेना की एक स्थानीय इकाई ने अपना मेडिकल गश्ती दल वीरवार को जिले के पड्डा गांव भेजा। गश्ती दल ने सरपंचों और पंचों सहित ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों को कोविड-19 के दूसरे स्ट्रेन में देखे गए लक्षणों और निवारक उपायों के अभ्यास के महत्व के बारे में बताया गया। इस आयोजन में डोर टू डोर सूचना प्रसार अभियान और उसके बाद कोविड निवारक किट का वितरण शामिल था। चिकित्सा गश्त के प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की है। संवाद