पाकिस्तान की नीयत पर सवाल
ऐसे में पाकिस्तान पर भरोसा करना संभव नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान न कभी सच बोलता है और न कभी सच पर चलता है। राजिंदर गुप्ता ने कहा कि हालांकि सुबह से शांति बनी हुई है, लेकिन पाकिस्तान कब फिर से फायरिंग शुरू कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं किया जा सकता।
राजोरी में पाकिस्तान की गोलाबारी ने नागरिक बुनियादी ढांचे को किया बर्बाद
बुनियादी ढांचे को हुआ है भारी नुकसानपाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने राजोरी में नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी समेत तीन लोगों की जान भी चली गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार अब भी जीएमसी राजोरी में जारी है।
राजोरी में पाक गोलाबारी से 40 घर और 14 दुकानें क्षतिग्रस्त
जिला प्रशासन के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी से नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अभी तक की जानकारी के अनुसार राजोरी के खेवरा क्षेत्र में तीन मकानों और दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि ठंडीकस्सी, मुबारखपुरा, इरा दे खेत्र, पलूलिया, मनकोट, टंडवाल आदि गांवों में करीब 40 घरों और 10 से 14 दुकाने क्षतिग्रस्त हुई हैं। नुकसान का पूरा आकलन करने के लिए प्रशासन विशेष टीमें गठित कर जल्द प्रभावित क्षेत्रों में भेजेगा।