स्कूली बच्चों से भरी मिनीबस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में ज्यादातर स्कूली बच्चे सवार थे, जो सुबह स्कूल जा रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।