बुद्धल के राजनगर, केवल और डंडोत पंचायतों के लिए चिकित्सा सह आयु प्रमाण विधवा प्रमाण पत्र शिविर का
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धल में चार पंचायत राजनगर अपर, राजनगर लोअर, केवल और डंडोत में शनिवार को एक दिवसीय चिकित्सा-सह-प्रमाण पत्र वितरण शिविर लगाया गया। एक सप्ताह के भीतर आयोजित यह दूसरा शिविर है। इसका संचालन डॉ. इकबाल मलिक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कंडी ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम के साथ किया।
शिविर में डॉ. जबीना क़मर, डॉ. रिफ़त बतुल, अब्दुल लतीफ़ डार और अन्य स्टाफ शामिल रहा। शिविर में वास्तविक और योग्य लोगों को कुल 400 वृद्धावस्था प्रमाण पत्र , विधवा प्रमाणपत्र जारी किए गए। जो पेंशन लाभ प्राप्त करने के लिए जीएमसी / सीएमओ कार्यालय राजोेरी नहीं जा सकते। शिविर के आयोजन में भाजपा नेता और समाजसेवी मंजूर अहमद नाइक आदि मौजूद रहे।