सुंदरबनी। एनसीसी की ओर से एसएसवीएस डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के लिए चलाए गए नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। एनसीसी की ओर से सुंदरबनी में चलाए गए नौ दिवसीय शिविर के दौरान जिला राजोरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, जम्मू सांबा, कठुआ से आए हुए तीन सौ के करीब कैडेटों ने प्रशिक्षण शिविर में मार्च पास्ट, ड्रिल, फायरिंग, विभिन्न प्रकार के हथियारों को चलाने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गुर सिखाए गए। शिविर के दौरान कैडेटों को सीमा सुरक्षा बल के कैंप में जाकर विभिन्न प्रकार को हथियारों की प्रदर्शनी कराई गई, ताकि आपातकाल की स्थिति में एनसीसी के कैडेटों का सेना द्वारा सहयोग लिया जा सके। शिविर के दौरान सुंदरबनी ब्रिगेड के अधिकारियों ने भी कैडेटों को संबोधित कर शिविर के महत्व के संबंध में बताया। संवाद