सुंदरबनी। एसवीएस डिग्री कॉलेज में पांचवीं बटालियन की ओर से विभिन्न जिलों के कैडेटों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कमांडिंग अधिकारी कर्नल श्रीकांत राय ने शिविर का शुभारंभ कराते हुए कहा कि इससे पहले भी छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
इसमें राजोरी, पुंछ जिलों के डिग्री कालेज के तीन सौ के करीब कैडेट शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें टेंट लगाना, हथियार चलाना, मैप रीडिंग तथा आपातकाल में जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार से इस बार नौ दिवसीय शिविर में राजोरी-पुंछ के साथ-साथ जम्मू, सांबा, कठुआ तथा रियासी के कैडेटों का शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों को आर्ट, डांस, ड्रामा तथा संगीत के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।