फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप

Mon, 25 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक बार फिर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप रही। इसके  चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साईबर कैफे के साथ ही इंटरनेट पर आधारित अन्य सेवाओं पर होनेवाले कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे आम उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


देर रात खबर लिखे जाने तक संचार सेवाएं बहाल न हो पाई थीं। गौरतलब है कि पुंछ दोपहर बाद एक बार फिर अचानक  बीएसएनएल की ब्राडबैंड संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं। ब्राडबैंड सेवाएं ठप होने से जहां आम उपभोक्ताओं के साथ ही बीएसएनएल सेवाओं से रोजगार कमाने वाले लोगों की एक बार फिर दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं टीएम से पैसे निकलवाने के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को बिना पैसे निकलवाए ही लौटना पड़ा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं राजोरी के आसपास आप्टिकल फाईबर केबल कट जाने के कारण प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार ब्राडबैंड सेवाएं ठप होने को लेकर लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। नगर वासियों सौरभ सूदन, राकेश कुमार, मोहम्मद इमरान, सुखबीर सिंह आदि का कहना है कि हफ्ते में पांचवीं बार बीएसएनएल की सेवाएं ठप हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें