फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत

Fri, 03 Oct 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की वीरवार को जेनरेटर के करंट से मौकेपर ही मौत हो गई। उसकी पहचान सीमा सुरक्षा बल 145वीं वाहिनी के वीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब 12 बजे मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारत की अग्रिम चौकी कुंड पर तैनात जवान वीर सिंह जेनरेटर की मरम्मत में लगा था, अचानक उसे जोरदार करंट लगा।

वहां मौजूद साथियों ने उसे तुरंत सेना के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान का शव शुक्रवार को उसके गृह निवास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें