जानकारी के अनुसार शमीम अख्तर पत्नी मुनीर हुसैन निवासी बेहरोट थन्नामंडी ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके पति मुनीर हुसैन की उनके ही भाई और परिजनों द्वारा जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 77/2026 दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।