फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित मरीज को सीआरपीएफ ने समय पर दिया रक्त, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की समय पर रक्त देने से सीआरपीएफ के जवान ने जान बचाने का गौरव प्राप्त किया है। जानकारी के अनुसार राजोरी जिले के मोहम्मद रजाक पुत्र नूर मोहम्मद ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। उसे तुरंत ब्लड की आवश्यकता महसूस हुई। ऐसी जानकारी जब राजोरी स्थित सीआरपीएफ 72 वीं बटालियन के कमांडेंट राम मीणा को मिली तो उन्होंने तत्काल निर्देश जारी कर अपने जवानों को रक्त देने के लिए निर्देश दिए। निर्देश का पालन करते हुए जवान गंगेश कुमार पांडे ने जीएमसी पहुंच कर रक्तदान किया और कैंसर पीड़ित की जान बचाई। वहीं सीआरपीएफ की तत्काल मदद को लेकर परिवार ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें