राजोरी। जिले के चलास गांव में सोमवार की रात्रि को एक ट्रैक्टर हादसे में चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात में दो लोग खेत की जुताई कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर नंबर जेके 11 सी 3521 सोमवार रात करीब 11 बजे चलास गांव में खाई में गिर गया। इससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। उनकी पहचान अल्ताफ मोहम्मद (चालक) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी जाटोत डूंगी और खदाम हुसैन पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी चलास के रूप में हुई हैं। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।