थन्नामंडी के पंगाई क्षेत्र में सरकारी चीनी की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 14 बैग चीनी जब्त की है। इसके साथ ही मामले में पुलिस ने राशन डीलर समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थन्नामंडी पुलिस को चीनी की कालाबाजारी की खबर मिली थी। जिस पर एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब की अध्यक्षता में पुलिस की टीम ने थन्नामंडी के पंगाई क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर चीनी से भरे 14 बैग को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान घर में कोई व्यक्ति नहीं मिला। समाचार लिखेे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। उधर सरकारी चीनी की कालाबाजारी में डीलर का नाम सामने आने से थन्नामंडी के तहसील सप्लाई अधिकारी ने उक्त डीलर को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं।