फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2016 08:28 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक रैली - फोटो : self
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सुरेश अजय मगोत्रा ने वीरवार को अपने एक दिवसीय राजोरी दौरे के दौरान राजोरी पहुंच बाइक रैली में भाग लिया। भाजयुमो की जिला इकाई ने ठाकुर राजा रतन की अगुवाई में शहर के खांडली क्षेत्र से बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर भाजयुमो के राज्य सचिव एवं जिला प्रभारी गुरदेव सिंह ठाकुर, भाजयुमो राज्य महासचिव तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी हरी ओम, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित भारी संख्या में रैली में भाग ले रहे कार्यकर्ता खांडली से निकल जवाहर नगर क्षेत्र से होते हुए शहर के डाकबंगले पहुंचे।
डाक बंगले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मगोत्रा ने जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी द्वारा हिजबुल के कुख्यात आतंकी को लेकर दिए गए बयान पर खेद व्यक्त करते हुए खेद प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  इस प्रकार की बयानबाजी से भारतीय सेना का मनोबल गिरता है। सेना के जवान अपने प्राणों की आहुति देकर लोगों की रक्षा कर रह हैं। इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना बयान सेना के साथ-साथ अन्य भारतीयों को ठेस पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागेदारी जरूरी है। भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सभी फैसलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का मामला हो या फिर दो दिन पहले काला धन वालों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक हो, भारत में इस प्रकार के साहसी कदम पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं उठा पाया है।
वहीं इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रधान राजा रतन ने राज्य अध्यक्ष के समक्ष अपने कुछ दिक्कतों को रखा और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिले भर में भाजयुमो युवाओं की सबसे बढ़ी संस्था बन रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें