नौशेरा कसबे के ठाकुर द्वारा हाल में भाजपाइयों की बैठक हुई। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता रविंद्र रैना ने कहा कि नौशेरा और सुंदरबनी विकास से कोसों दूर हैं। सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। भाजपा जातपात पर नहीं बल्कि सर्वसमाज पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
नेताओं ने कहा कि गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। बाढ़ पीड़ितों को अभी तक राहत सामग्री नहीं मिल पाई है। इस मौके पर भाजपा कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा का गठन किया गया। बैठक मेें मूलराज शर्मा, नीना शर्मा, अनु भसीन, विकास कुमार, पृथ्वीराज गुप्ता, हंसराज, पंडित नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।