फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ निकाली रैली

Mon, 22 Feb 2016 01:00 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को रैली निकालकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देश द्रोहियों का समर्थन देने पर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ता पटेल चौक में एकत्रित हुए और हाथों में बैनर लेकर रोष रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार उनका समर्थन करने वालों को नहीं बख्शे। राष्ट्र का विरोध करने वाले देश की खाते हैं, गुण पड़ोसी के गाते हैं।

भाजपा की जिला महासचिव महिला मोर्चा अनू भसीन, भाजपा महिला मोर्चा की बबू गुम्बल तहसील मंडल प्रधान नीरू शर्मा ने कहा कि देशद्रोहियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


रैली में भाजपा की मंडल ईकाई, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर नरेन्द्र शर्मा, अशोक कुमार, संजय रैना, विवेक आनंद, शालू गुप्ता, आभी गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें