फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए भाजपा को जिताएं - सिद्धू

Mon, 15 Dec 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विकास के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, जिसे भाजपा ही खत्म कर सकती है।
विज्ञापन


नेकां, पीडीपी और कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि इन सबने राज्य को जमकर लूटा है। इस बार भाजपा को मौका दें। सिद्धू रविवार को नौशेरा में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पहले नेहरू जी ने कहा था कि 10 वर्षों में गरीबी मिटा दूंगा, गरीब मिट गया, लेकिन गरीबी नहीं मिटी। राज्य में अगली सरकार भाजपा का ही बनने का दावा किया।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि यहां के सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि क्षेत्र में कुछ हुआ ही नहीं है। विकास के नाम पर जमकर धन की बंदरबांट की गई है। उन्होंने ऐसी सरकार को सबक सिखाने की अपील की।  क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी रैना को जिताने की अपील की।

उधर, इस मौके पर पूर्व सरपंच अशोक चौधरी, मोहम्मद शफी सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर कुलभूषण नाग, सुखराम चौधरी, मूलराज शर्मा, नीना शर्मा, अनु भसीन, बाबू गुंबल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें