फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Sun, 12 Oct 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शनिवार को तहसील के सामने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त राशन प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान योगेश शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को केवल मूर्ख बना रही है। मुख्य मंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों को छह महीने का मुफ्त राशन प्रदान करने की घोषणा की गई थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को मुफ्त राशन का एक दाना तक नहीं मिला है।

सितंबर महीने में भी पीड़ितों को कोई मुफ्त राशन नहीं दिया गया। अक्तूबर माह के 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी बाढ़ पीड़ित परिवार को मुफ्त राशन प्रदान नहीं करवाया गया। वहीं इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार पिछले साढ़े पांच वर्षो से राज्य की जनता को मूर्ख बना रही है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के साथ इस प्रकार के मजाक की सरकार से उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


यदि सरकार बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त राशन प्रदान नहीं कर सकती है तो मुख्यमंत्री को इस प्रकार की घोषण ही नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पीड़ितों को मुफ्त राशन नहीं दिया गया तो भाजपा इसके लिए सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें