सुंदरबनी। क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि अब बिजली विभाग की तरफ से शाम तथा सुबह की जाने वाली कटौती के कारण उनको पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों गौरभ कुमार, निखिल कुमार, शुभम, सौरभ, साक्षी आदि का कहना है कि कुछ ही समय के बाद उनकी बोर्ड परीक्षाएं होने वाली हैं, लेकिन बिजली विभाग की तरफ से सुबह तथा शाम के समय की जाने वाली कटौती के कारण परीक्षा की तैयारी पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि बिजली कटौती को बंद कर विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को दूर किया जाए। संवाद