सुंदरबनी। क्षेत्रों में दूसरे दिन भी हल्की बारिश जारी रही। हालांकि इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई जैसी की शनिवार को हुई, लेकिन फिर भी हल्की बारिश तथा ठंडी तेज हवा के चलते रहने के कारण दिन भर लोग ठिठुरते रहे और लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। वहीं बारिश के कारण किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है, किसानों को न सिर्फ फसलों का नुकसान हो रहा है, बल्कि बारिश के कारण मवेशियों के लिए चारा भी बर्बाद हो रहा है। संवाद