फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज और बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। लो वोल्टेज और बिजली कटौती ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया है। इस दिशा में नौशेरा के लोगों की अनदेखी की जा रही है। यहीं की बिजली की तत्काल ही सियोट ग्रिड स्टेशन से जोड़ी जाए। ताकि यहां के निवासियों को बिजली किल्लत से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

यह बात कांग्रेस नेता राजिंदर प्रसाद शर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बिजली किल्लत के चलते लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ता है। शर्मा ने कहा कि राजल ग्रेविटी योजना और बेरीपट्टन लिफ्ट सिंचाई योजना 12 वर्ष से बिना धन के है। इसके साथ ही कई वर्षों से सियोट ग्रेविटी योजना भी बंद है। नौशेरा में उप जिला अस्पताल, पीएचसी, उप केंद्रों, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाना चाहिए। कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को उपयुक्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शर्मा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सीमा क्षेत्र के इन ज्वलंत मुद्दों पर गौर करने और लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। प्रेसवार्ता में सुखदेव शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुभाष तुली समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें