फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बिजली की अघोषित कटौती को लेकर सोमवार को खवास गांव केे लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिन से बिजली विभाग की ओर से रोजाना कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली के कट से इन दिनों पड़ रही ठंड में कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सुबह ही बिजली का कट लग जाता है। शाम को भी बिजली ठप हो जाती है। कट लगने से गांव के लोग परेशान हैं। बिजली न आने के कारण पूरे इलाके में पेयजल का भी संकट है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली के हालात काफी बदतर है। बिजली कब आती है और कब चली जाती है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। शहर हो या गांव लोगों को सही प्रकार से और नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें